फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the case of crores of immigration scam accused couple will face another trial

करोड़ों का इमिग्रेशन घोटाला के मामले में आरोपी दंपती पर एक और मुकदमा चलेगा

Wed, 15 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
In the case of crores of immigration scam accused couple will face another trial
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में आरोपी अरविंद अश्त और उसकी पत्नी तनीशा के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा चलेगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में पहले से ही 6 मामले चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत एक और मामले की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। इस मामले की सुनवाई आगामी 19 सितंबर से होगी।
विज्ञापन

बता दें कि दोनों आरोपी मोहाली के सेक्टर-66 के रहने वाले हैं। 2017 में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पंजाब के निवासी रुपिंदर सिंह ग्रेवाल की शिकायत पर पहला मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में रुपिंदर ने बताया कि सेक्टर-8 में निजी कंसल्टेंट कंपनी के संचालक अरविंद और तनीशा ने रुपिंदर की पत्नी को विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 94 हजार रुपये लिए थे, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनकी रकम लौटाई। उन्होंने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें चेक दे दिए जो बाउंस हो गए। इसके बाद ग्रेवाल ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आईं 373 शिकायतें
इस मामले की जांच के दौरान लगभग 373 अन्य शिकायतें पुलिस के सामने आईं। सभी शिकायतकर्ताओं के साथ भी विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगे गए थे। जांच में पुलिस ने पाया कि इस ठगी के खेल से आरोपियों ने लगभग 20 करोड़ रुपये जमा किए थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अब तक 6 मामलों में जांच पूरी कर चुकी है जिसकी चार्जशीट भी अदालत में दायर की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed