फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Tarsikka, shots were fired due to an old rivalry, leaving two people injured.

Chandigarh News: तरसिक्का में पुरानी रंजिश में चली गोलियां, दो लोग जख्मी

Fri, 23 Jan 2026 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
In Tarsikka, shots were fired due to an old rivalry, leaving two people injured.
अमृतसर। कस्बा तरसिक्का के मेन बाजार में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दो व्यक्तियों को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है, हालांकि इसे लूट प्रयास के रूप में भी जांचा जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बलजीत सिंह (50), पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के बाद जैसे ही बाहर निकले, बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां चला दीं। एक गोली उनके दाहिने कंधे पर लगी और वह गिर पड़े। भागते समय अज्ञात हमलावरों ने फिर फायरिंग की, जिससे राजविंदर सिंह को सिर में गोली लग गई। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed