{"_id":"69fe3307fe008742e10b0567","slug":"in-rowing-the-pair-of-ritu-rani-nikita-rawat-palak-and-neha-won-the-gold-medal-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1015037-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रोइंग में रीतू रानी, निकिता रावत, पलक तथा नेहा की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रोइंग में रीतू रानी, निकिता रावत, पलक तथा नेहा की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में लड़कियों के 2000 मीटर फोर स्कल्स इवेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी की रीतू रानी, निकिता रावत, पलक तथा नेहा की जोड़ी ने 06:10:04 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी ने 06:26:04 सेकेंड में रेस पूरी कर रजत पदक तथा एस.पी. पुणे यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के डबल्स स्कल्स इवेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम ने 06:30:88 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता, यूनिवर्सिटी ऑफ केरल ने दूसरा तथा यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो किलोमीटर के डबल्स स्कल्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की दीक्षा और नीलू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
पुरुषों के एकल 2000 मीटर इवेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रतीक गुप्ता ने 06:07:25 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि एस.पी. पुणे यूनिवर्सिटी के चवन अक्षय ने 06:11:18 सेकेंड में रेस पूरी कर दूसरा तथा अरविंद कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी को मिली हुई है। इसमें देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के खिलाड़ी विभिन्न रेसों में भाग ले रहे हैं।