फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Jalandhar, Chief Minister Bhagwant Mann handed over appointment letters to 1746 young people.

Chandigarh News: जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1746 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun, 11 Jan 2026 06:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
In Jalandhar, Chief Minister Bhagwant Mann handed over appointment letters to 1746 young people.
-बोले- सीमावर्ती पंजाब की सुरक्षा और गैंगवार रोकना अब आपकी जिम्मेदारी
विज्ञापन

----
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर के पीएपी परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1746 नवनियुक्त युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि पंजाब में बढ़ रही गैंगवार की घटनाओं पर लगाम लगाना अब नए भर्ती जवानों की अहम जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया से कैश और फरमाइश की संस्कृति को पूरी तरह खत्म कर दिया है और अब नौकरियां केवल योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं।
सीएम मान ने बताया कि मौजूदा सरकार अब तक 63 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले एक कलाकार के तौर पर और अब गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए वे कई बार पीएपी आ चुके हैं। मैं पंजाब पुलिस को बहुत करीब से जानता हूं, आज भी मेरे पास पुलिस की वर्दियां हैं। उन्होंने इस दौरान अपने पुराने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

लोहड़ी का तोहफा बताया नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र को लोहड़ी का तोहफा बताते हुए नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौकरी की तैयारी के दौरान जिन लोगों ने ताने दिए होंगे, आज वही बधाई देने पहुंच रहे होंगे। यह पल युवाओं की मेहनत और धैर्य की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती राज्य, सुरक्षा बड़ी चुनौती
सीएम मान ने कहा कि पंजाब 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा वाला सीमावर्ती राज्य है। दुश्मन देश ड्रोन के जरिए नशा भेजने की लगातार कोशिश करता है। सरकार ने एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी अब पुलिस बल की है। उन्होंने नए जवानों से सतर्कता और ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभाने की अपील की।

सड़क सुरक्षा व साइबर क्राइम पर फोकस
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जहां सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई गई है। इसका रिस्पॉन्स टाइम महज छह मिनट है, जिससे सड़क हादसों में मौतों में 49 प्रतिशत कमी आई है। हादसों में खोए गए करीब 17 करोड़ रुपये के गहने और कीमती सामान लोगों को वापस दिलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय साइबर क्राइम के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का है। इसी को देखते हुए तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की भर्ती की गई है और सड़कों पर कैमरों के जरिए निगरानी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article