फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Haryana, Congress's row over Chief Minister's face intensified

Chandigarh News: हरियाणा में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर तेज हुई रार

Fri, 07 Jun 2024 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
In Haryana, Congress's row over Chief Minister's face intensified
-चार सांसदों के साथ हुड्डा ने दिल्ली में दिखाई ताकत
विज्ञापन

-कांग्रेस हाईकमान की ओर से अभी कोई घोषित नहीं किया गया है चेहरा
-लोकसभा चुनावों के लिए हुड्डा को मिला था फ्री हैंड, सैलजा को भी आस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने के बाद से कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर रार छिड़ गई है। सकारात्मक परिणाम के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा उत्साहित हैं तो बड़ी जीत के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा भी मुख्यमंत्री के पद पर निशाना साध रही हैं। वीरवार को जहां हुड्डा ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर कांग्रेस के चार नए चुने गए सांसदों के साथ बैठक करके हाईकमान को अपनी ताकत का अहसास कराया। वहीं, कुमारी सैलजा ने लोकसभा चुनावों के तुरंत बाद विधानसभा चुनावों पर फोकस कर दिया है। सैलजा के भाषण भी अब सीधे विधानसभा चुनावों पर केंद्रीत हो गए हैं। सैलजा का कहना है कि अब विधानसभा की बारी है।
हुड्डा निवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व हिसार से निर्वाचित सांसद जयप्रकाश, अंबाला के नवनिर्वाचित सांसद वरुण मुलाना, सोनीपत से नवनिर्वाचित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी की मौजूद रहे। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा यहां नहीं दिखी। सैलजा हुड्डा विरोधी गुट से हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने जहां लोकसभा चुनावों के लिए जनता का धन्यवाद किया, वहीं विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। इस दौरान हुड्डा ने चारों सांसदों को परिचय भी कराया, लेकिन कुमारी सैलजा का नाम तक नहीं लिया। हुड्डा ने कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस को करीब 28 प्रतिशत वोट मिला था जो इस बार 20 प्रतिशत बढ़कर करीब 48 फीसदी हो गया। वहीं, भाजपा का वोट प्रतिशत जो पिछले चुनाव में करीब 58 प्रतिशत था वो घटकर करीब 46 प्रतिशत रह गया। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा के वोट प्रतिशत में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट हुई। 2019 के चुनाव में जहां कांग्रेस को एक भी लोकसभा सीट पर सफलता नहीं मिली वहीं इस बार 10 में से 5 सीटों पर न सिर्फ जीत हुई बल्कि 46 हलकों में कांग्रेस पार्टी आगे रही। ये इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि लोगों ने मन बना लिया है हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मतदाताओं ने न जात पे न पात पे, मुहर लगाई हाथ पे। हुड्डा ने दोहराया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओपीएस को बहाल करेंगे, बुजुर्गों को 6 हजार पेंशन देंगे। इसके अलावा, कांग्रेस के संकल्प पत्र के अनुसार काम किये जाएंगे। गुटबाजी और संगठन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और संगठन है तभी लोकसभा में इतनी सीटें मिली हैं।
विज्ञापन




अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, कांग्रेस की बनेगी सरकार हमारी : कुमारी सैलजा
चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है हमारी अगली तैयारी हरियाणा की बारी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए खुद की सरकार बनाएगी, प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। खुद को मिली प्रचंड जीत के लिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शुक्रगुजार है कि उन्हें इतना प्यार, मान-सम्मान, सहयोग और समर्थन मिला। मीडिया को जारी बयान में सैलजा ने कहा कि ये चुनाव को संपन्न हुआ, चुनाव नतीजा बदलाव का संकेत दे गया। कांग्रेस हरियाणा की राजनीति में बदलाव लेकर आएगी, चार माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हमने भी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, कांग्रेस की बनेगी प्रदेश में सरकार हमारी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत की इबारत लिखने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और सदैव जनता, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सदैव ऋणी रहूंगी। गौर हौ कि सैलजा के समर्थकों की ओर से जीत के बाद ही ही सैलजा को सीएम प्रोजेक्ट किया जा रहा है। बकायदा सिरसा की जीत हरियाणा की नींव का पोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed