फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Chandigarh, the boy created ruckus after coming home, the girl committed suicide by hanging herself.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में लड़के ने घर आकर किया हंगामा, युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 20 Apr 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
In Chandigarh, the boy created ruckus after coming home, the girl committed suicide by hanging herself.
चंडीगढ़। सेक्टर-30 में वीरवार को एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान मानसी (23) के रूप में हुई है। उसे एक लड़का कई साल से परेशान कर रहा था और वीरवार को वह उसके घर भी पहुंच गया, जहां पर उसने खूब हंगामा किया। युवती ने बदनामी के डर से फंदा लगाकर जान दे दी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सेक्टर- 7 निवासी आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-30 की रहने वाले महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ ही रहती है। उसकी दूसरी नंबर की बेटी मानसी आईटी पार्क में एक कंपनी में नौकरी करती थी। गोविंद नाम का लड़का उसे तंग करता था, जिसे उसने समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इस बारे में उसकी बेटी मानसी ने बड़ी बहन प्रियंका को भी बताया, लेकिन वह माना नहीं। वीरवार गोविंद उनके घर पहुंच गया और उसने हंगामा किया जिससे आसपड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद मानसी ने परेशान होकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसे बचाने के लिए फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed