फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   improvement will be in electricity system in Haryana

5000 करोड़ से सुधारी जाएगी यहां की बिजली व्यवस्था

Wed, 08 Jan 2014 03:49 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
improvement will be in electricity system in Haryana
हरियाणा में बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रदेश की उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पांच हजार करोड़ की एक व्यापक योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत 3500 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्तर के 146 नए सब-स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, मौजूदा 182 सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

इस योजना को अगले तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा बिजली विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

यहां जारी बयान में उन्होंने बताया कि हरियाणा के बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को गुणवत्तात्मक बिजली आपूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं।

मौजूदा वित्त वर्ष में अभी तक 32 नए सब-स्टेशन बनाए जा चुके हैं तथा 47 पुराने सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि गत एक वर्ष के दौरान बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नतीजतन पिछले वर्ष की तुलना में प्रदेश में 20 फीसदी अधिक बिजली की आपूर्ति संभव हुई है।
विज्ञापन


बिजली निगमों द्वारा और विश्वसनीयता और ज्यादा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अगले 3-4 वर्ष के दौरान प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए पांच हजार करोड़ की एक व्यापक योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed