{"_id":"61aa46353cbbe9248372eb02","slug":"improvement-in-air-quality-index-in-bathinda-and-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: पंजाब की आबोहवा में कम हुआ प्रदूषण, बठिंडा और अमृतसर की वायु गुणवत्ता सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: पंजाब की आबोहवा में कम हुआ प्रदूषण, बठिंडा और अमृतसर की वायु गुणवत्ता सुधरी
Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
सार
पंजाब की आबोहवा में प्रदूषण का स्तर घटने लगा है। दो शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बारिश के बाद हालात और सुधरेंगे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जल्द बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की आबोहवा का स्तर अब सुधरने लगा है। अमृतसर और बठिंडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर ऑरेंज से सुधरकर येलो जोन में पहुंच गया है। लुधियाना और जालंधर में अभी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। यहां अभी औसतन एक्यूआई का स्तर 200 से 220 पर बना है।
विज्ञापन
अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द बारिश होने के आसार हैं, जिसके बाद सूबे के अन्य जिलों में भी एक्यूआई के स्तर में सुधार होगा। कुछ दिन पहले अमृतसर सहित सूबे के अन्य जिलों में एक्यूआई का स्तर बेहद खराब था। उस दौरान पराली जलाने की घटनाएं अधिक हो रही थीं। अब जब पराली जलने की घटनाएं राज्य में पूरी तरह से बंद हो गई हैं, तब शहरों में वायु प्रदूषण को लेकर हालात सुधरने लगे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को बठिंडा का एक्यूआई स्तर 170 और अमृतसर का 141 दर्ज किया गया। यह येलो जोन में आता है। वहीं जालंधर, लुधियाना और पटियाला में भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। जालंधर में 210, लुधियाना और पटियाला में 220 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया है। यह स्तर ऑरेंज जोन में आता है। इस स्तर के प्रदूषण में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन