फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   improve the standrad of education in punjab said amrinder singh

10वीं के रिजल्ट से नाराज़ हुए कैप्टन, कड़े कदम उठाने की कही बात

Wed, 24 May 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
improve the standrad of education in punjab said amrinder singh
amrinder singh - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में 10वीं के रिजल्ट का हाल देखकर सीएम अमरिंदर सिंह खफा हो गए हैं। एक ट्विट कर उन्होंने अपनी नाराज़गी को जाहिर किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10 वीं कक्षा की परीक्षाओं के खराब परिणाम का हाल ऐसा था कि इस बार परीक्षा में 40 प्रतिशत से अधिक छात्र असफल हो गये हैं।  छात्रों के खराब प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुये सीएम ने राज्य में पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने के वास्ते शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी को कड़ा निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए तत्काल जरूरी उपाय करने के वास्ते शिक्षा विभाग को सभी आवश्यक धनराशि मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।  सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में पीएसईबी द्वारा आयोजित 10 वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 57 प्रतिशत छात्र पास हुये हैं। कुल 3.30 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुये थे जिसमें से 1.90 लाख छात्र परीक्षा में पास हुये जबकि 45,734 छात्र असफल हुये और 94,271 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। 
विज्ञापन


अमरिंदर ने बताया कि वह पंजाब में शिक्षा की बिगड़ती स्थिति को लेकर काफी परेशान हैं क्योंकि परिणाम में हमारे बच्चे अच्छी नौकरियों और कैरियर में आगे बढ़ने की दौड़ में पीछे छूट रहे हैं, इनमें से अधिकांश लोग सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए आवश्यक परीक्षाओं को पास करने में भी असफल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed