{"_id":"5819f3be4f1c1bc52b435b25","slug":"important-news-for-distance-studies-in-india-rules-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टेंस से कोर्स करने वालों के लिए जरूरी खबर, यूजीसी ने बदला नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्टेंस से कोर्स करने वालों के लिए जरूरी खबर, यूजीसी ने बदला नियम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
Students
- फोटो : File Photo
डिस्टेंस की डिग्री को लेकर अब लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए यूजीसी ने डिस्टेंस सेंटरों पर शिकंजा कसा है। अब डिस्टेंस सेंटर से मिलने वाली डिग्री या फिर कोई अन्य प्रमाणपत्र पर डिस्टेंस मोड अंकित करना अनिवार्य होगा।
दरअसल, कुछ संस्थान डिस्टेंस के माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों की डिग्री या अन्य प्रमाणपत्र पर डिस्टेंस मोड अंकित नहीं कर रहे थे। ऐसे में असमंजस की स्थिति रहती थी कि छात्र ने डिस्टेंस मोड से पढ़ाई की है या फिर रेगुलर। काफी समय से यूजीसी को इसकी शिकायत मिल रही थी। अब यूजीसी ने इस पर सख्त कदम उठाया है।
यूजीसी ने 31 अक्तूबर को देशभर की यूनिवर्सिटी को पत्र जारी किया है। इसमें सख्त हिदायत दी गई है कि जिन यूनिवर्सिटी के तहत डिस्टेंस सेंटर चल रहे हैं वहां से मिलने वाली डिग्री, मार्कशीट, डिप्लोमा या अन्य प्रमाणपत्र पर डिस्टेंस मोड लिखा होना चहिए।