{"_id":"20d5659c0955e7b0ea66dcf0302b5f14","slug":"important-guidelines-private-schools-at-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता लेनी है तो आनलाइन आवेदन करें निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता लेनी है तो आनलाइन आवेदन करें निजी स्कूल
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के मद्देनजर शिक्षा विभाग के पूरे सिस्टम को अब आनलाइन प्रारूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब निजी स्कूल संचालकों को भी मान्यता लेने के लिए आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जो 1 जनवरी से लागू होगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेशभर में करीब 10 हजार से ज्यादा निजी स्कूल मान्यता लेने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। जिन्हें दोबारा से मान्यता के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल ने बताया कि अभी तक निजी स्कूलों को मान्यता लेने के लिए आफलाइन आवेदन करने होते थे लेकिन अब दोनों प्रक्रियाओं से आवेदन करना होगा। ऐसा होने से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता तो आएगी। साथ ही, तय समय पर काम होगा।
विज्ञापन