फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old pension scheme restored in Punjab Important decisions taken in Punjab cabinet meeting

पंजाब में कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा: पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, छह फीसदी महंगाई भत्ता भी मिलेगा

Fri, 21 Oct 2022 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 02:32 PM IST
सार

पंजाब सरकार के इस फैसले की आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। आज भगवंत मान ने ये वादा पूरा किया।

विज्ञापन
Old pension scheme restored in Punjab Important decisions taken in Punjab cabinet meeting
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। इसी के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाद पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने वाला पंजाब देश का चौथा राज्य बन गया है। कर्मचारियों को पुरानी और मौजूदा पेंशन चुनने का भी विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने कहा, 2004 से बंद पुरानी पेंशन योजना की बहाली राज्य सरकार के कर्मचारियों की एक बड़ी मांग रही है। कर्मचारी राज्य प्रशासन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


राज्य सरकार का यह फैसला हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आया है, जहां आम आदमी पार्टी अपनी किस्मत आजमा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी ने सत्ता में आने पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के 1.60 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा 
कैबिनेट के फैसले से पंजाब के करीब 1.60 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। पुरानी पेंशन स्कीम जनवरी 2004 में बंद हो गई थी। इसके बाद नियुक्त किए गए कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम के दायरे में लाया गया था। यूनियन के मुताबिक, 2004 के बाद पंजाब में करीब 1.60 लाख कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। राज्य में करीब तीन लाख सरकारी कर्मचारी हैं।

पुरानी पेंशन स्कीम में क्या प्रावधान

  • इस स्कीम में रिटायरमेंट के समय कर्मचारी के वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती है।
  • पेंशन के लिए कर्मचारी के वेतन से कोई पैसा नहीं कटता है।
  • भुगतान सरकार की ट्रेजरी के माध्यम से होता है।
  • 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी की रकम मिलती है।
  • रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को पेंशन की राशि मिलती है।
  • पुरानी स्कीम में जनरल प्रोविडेंट फंड यानी जीपीएफ का प्रावधान है।


एक अक्तूबर से छह फीसदी महंगाई भत्ता 
मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया है। कैबिनेट के मुताबिक एक अक्तूबर 2022 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को छह प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का भी फैसला किया है। 

अन्य फैसले

  • धार्मिक ग्रंथों को लाने और ले जाने वाले वाहनों से कर नहीं वसूला जाएगा। 
  • युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के लिए पूर्व के भर्ती नियमों में बदलाव को मंजूरी।
  • मोहाली में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को मोहाली में ही अन्यत्र स्थापित करने पर मोहर।

 

 

पंजाब कैबिनेट की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। हमारी सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है। कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री। 

 

हमने वादा किया था कि पंजाब में ओल्ड पेंशन लागू करेंगे। आज भगवंत मान ने वादा पूरा किया। पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। न्यू पेंशन स्कीम नाइंसाफी है। पूरे देश में पुरानी पेंशन लागू होनी चाहिए। हिमाचल और गुजरात की जनता मौका देगी तो वहां भी पुरानी पेंशन लागू करेंगे। अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed