{"_id":"e181f8eab145f4877e85ea720ef92fae","slug":"immersed-in-the-western-yamuna-canal-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना नहर में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना नहर में डूबा युवक
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Mon, 11 Aug 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यमुना नहर में नहाने उतरा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं लोगों ने अपने स्तर पर डूबे युवक को बचाने का प्रयास किया।
युवक की पहचान चौधरी कॉलोनी निवासी राजीव भाटिया के रूप में हुई। राजीव अपने दोस्तों के साथ चिट्ठा मंदिर के पीछे स्थित शनि मंदिर के पास यमुना नहर में नहाने गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं लग पाया।
थाना सदर पुलिस के एएसआई रामफल ने बताया कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि एक युवक नहाते समय नहर में डूब गया है। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को पानी में देखा था लेकिन जब तक वह घाट की तरफ पहुंचे तो व्यक्ति नहर में दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
रामफल ने बताया कि मौके से मिली जानकारी के अनुसार राजीव भाटिया नाम का युवक नहर में डूबा है। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। वहीं परिजन भी यही कह रहे है कि वह अपने स्तर पर राजीव का पता कर ले उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे। परिजनों के अनुसार राजीव घर से घूमने के लिए निकला था। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।