फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issues warning of dense fog in Punjab

Punjab Weather: 10 डिग्री तक गिरा दिन का पारा, सेहत विभाग ने जारी की सलाह, घने कोहरे की चेतावनी

Sat, 06 Jan 2024 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jan 2024 01:20 AM IST
सार

पंजाब में प्रचंड ठंड का सितम जारी है। आगे भी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी (सलाह) जारी की है। विभाग ने कहा कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issues warning of dense fog in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में शीतलहर व घने कोहरे का कहर जारी है। कई दिनों से धूप न निकलने के कारण शुक्रवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में दिन का पारा सामान्य से 10.3 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


दिन में बठिंडा का तापमान राज्य में सबसे कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10.3 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया, जबकि रात को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के बीच सरकार ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। आंगनबाड़ी वर्करों को तीन से छह साल के बच्चों को छुट्टी के दौरान घर तक राशन पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार क्षेत्र में 10 जनवरी तक धूप नहीं निकलने के आसार हैं, ऐसे में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

सेहत विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सेहत विभाग ने ठंड को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकला जाए। साथ ही संतुलित खुराक का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए तीन परतों में गर्म कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें। हादसों से बचने के लिए गैरजरूरी यात्राओं से भी बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा: कोल्ड डे से ठिठुरे लोग, आठ से होगा बदलाव

हरियाणा में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति रही, जिससे लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आठ जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा, जिससे ठंड में भी थोड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कोल्ड डे की स्थिति रही। इस दौरान प्रदेश में दिन के तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 10 जनवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी।

 
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
गुरदासपुर 4.5
अमृतसर 6.6
पटियाला 6.3
बठिंडा 6.0
पठानकोट 6.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed