फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issues two day orange alert in Punjab

Punjab Weather: पंजाब में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, धुंध से 36 ट्रेनें लेट

Thu, 18 Jan 2024 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jan 2024 01:36 AM IST
सार

पंजाब में भीषण ठंड का सितम जारी है। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। फिलहाल लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। नवांशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान शून्य दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: IMD issues two day orange alert in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार है और बुधवार को भी लगातार तीसरे दिन नवांशहर (एसबीएस नगर) में रात का पारा शून्य दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब में रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिर गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट और शनिवार व रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अनुसार कुछ जिलों में बेहद घना कोहरा पड़ेगा। 

विज्ञापन


कोहरे के कारण 36 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के साथ सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी व शीत लहर भी चलेगी। बुधवार को सुबह बेहद घना कोहरा छाए रहने के चलते बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं पटियाला लुधियाना व अमृतसर में 25-25 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन

 
जिला न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
अमृतसर 2.0 18.4
लुधियाना 2.8 15.2
बठिंडा 3.4 12.0
पटियाला 4.5 15.9
फरीदकोट 4.7 10.2
पठानकोट 4.9 21.6
गुरदासपुर 5.0 15.5


लंबी दूरी की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, चार उड़ानें रद्द, 25 ने देरी से भरी उड़ान

कोहरा के बीच कम दृश्यता की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। अधिकतर ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अप और डाउन की 36 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। लंबी दूरी की ट्रेनें तय समय से 12 घंटे तक की देरी से लुधियाना पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट छूटने के डर से ज्यादातर यात्रियों ने सड़क मार्ग का रुख किया और बस व टैक्सी से रवाना हुए। लुधियाना स्टेशन पर निर्माण कार्य की वजह से प्लेटफार्मों पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 25 विमानों ने देरी से उड़ान भरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed