फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather Forecast Update Today: IMD issues fog warning for four days in Chandigarh

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में जारी भीषण ठंड का सितम, 14 फ्लाइट्स रद्द, 19 ने देरी से भरी उड़ान

Sat, 06 Jan 2024 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jan 2024 12:24 AM IST
सार

चंडीगढ़ में भीषण ठंड आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने नौ जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। वहीं कोहरे का असर जन जीवन पर पड़ने लगा है। ट्रेन के साथ-साथ हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Chandigarh Weather Forecast Update Today: IMD issues fog warning for four days in Chandigarh
मटका चौक पर छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के लोगों को फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान में गिरावट अभी भी जारी है। अब चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने नौ जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद भी अगले कुछ दिन हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। शहर में शुक्रवार को घने कोहरे से राहत मिली लेकिन मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। गुरुवार को सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है लेकिन अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। इसकी वजह से दिन में लोगों को ठंड ज्यादा महसूस हुई।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार को दिन के समय में हल्की धूप भी निकली। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की धूप निकल सकती है लेकिन लोगों को सर्दी से खास राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौ जनवरी को बारिश हो सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandigarh Weather Forecast Update Today: IMD issues fog warning for four days in Chandigarh
दिन में मौसम खुलने के बाद सुखना लेक पर धूप का आनंद लेता सांप। - फोटो : अमर उजाला (करुण शर्मा)

कोहरे के चलते 14 फ्लाइट्स रद्द, 19 ने देरी से भरी उड़ान

ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। खराब मौसम और कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 14 फ्लाइट्स रद्द रहीं। वहीं, 19 उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरीं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि सुबह के समय विजिबिलिटी 60 मीटर होने के कारण सुबह नौ बजे तक की सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इसके कुछ देर बाद उड़ानों का संचालन शुरू हो सका। नई दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी और वंदे भारत निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से पहुंची। चंडीगढ़-सहारनपुर लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे लेट पहुंचीं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ट्रेन भी चार घंटे की देरी से आई। सड़कों पर भी कोहरे के कारण ट्रैफिक रेंगता रहा।

ये उड़ानें रद्द रहीं

  • 6ई2177 दिल्ली
  • 6ई5261 मुंबई
  • 6ई867 हैदराबाद
  • यूके 668 दिल्ली
  • 6ई146 लखनऊ
  • 6ई971 चेन्नई
  • 6ई6634 बंगलूरू
  • 6ई112 अहमदाबाद
  • 6ई2195 दिल्ली
  • 6ई242 पुणे
  • 6ई6633 बंगलूरू
  • 6ई6375 अहमदाबाद
  • 6ई108 हैदराबाद
  • 6ई6552 लखनऊ

यह उड़ानें रहीं लेट

  • यूके 654 मुबंई 2 घंटे 40 मिनट
  • 6ई6056 गोवा 1 घंटे 40 मिनट
  • यूके 656 बंगलूरू 1 घंटे 15 मिनट
  • यूके 663 मुबंई 2 घंटे 6 मिनट
  • 6ई7742 गोवा 3 घंटे 12 मिनट
  • कई उड़ानें दो से तीन घंटे जबकि कुछ 20 से 25 मिनट देरी से उड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed