{"_id":"67febbfdbc5ce7b15f0fad73","slug":"imc-will-generate-10-thousand-jobs-chandigarh-news-c-16-pkl1010-684147-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और साैगात: हिसार एयरपोर्ट के पास 4680 करोड़ से बनेगा आईएमसी, 10 हजार नौकरियों के बनेंगे अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और साैगात: हिसार एयरपोर्ट के पास 4680 करोड़ से बनेगा आईएमसी, 10 हजार नौकरियों के बनेंगे अवसर
Wed, 16 Apr 2025 01:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:35 AM IST
सार
करीब तीन हजार एकड़ में बनने वाले क्लस्टर में लगभग 4,680 करोड़ की लागत आएगी। इस परियोजना के विकसित होने से 32 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा और दस हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने हिसार को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के पास औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
करीब तीन हजार एकड़ में बनने वाले क्लस्टर में लगभग 4,680 करोड़ की लागत आएगी। इस परियोजना के विकसित होने से 32 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा और दस हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे। इस आईएमसी को हरियाणा सरकार और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनआईसीडीसी) के सहयोग से विकसित किया जाएगा।
इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक की गई। इसमें सीएम ने कहा कि देशभर में विनिर्माण क्षेत्र में विकास को गति देने व व्यवस्थित और नियोजित शहरीकरण के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित कर रही है। अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 7 राज्यों के कुल 6 शहरों में इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित होने है, जिसमें हिसार का आईएमसी सबसे बड़ी परियोजना है।