{"_id":"669294354cb24ea89a00701d","slug":"illegal-weapons-coming-to-punjab-from-madhya-pradesh-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-467282-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब में लगातार मध्यप्रदेश से आ रहे अवैध हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब में लगातार मध्यप्रदेश से आ रहे अवैध हथियार
विज्ञापन
-मध्यप्रदेश में टेस्टिंग कर की जाती है अवैध हथियारों की सप्लाई
-राज्य के कुछ हिस्सों में उत्तर प्रदेश से भी आ रही खेप
-डेढ़ साल में 700 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए
-- -
विशाल पाठक
चंडीगढ़। मध्यप्रदेश पंजाब को अवैध हथियार मुहैया कराने का मेन रूट बन गया है। मध्य प्रदेश के जिला धार, बुरहानपुर, बरवानी, खंडवा और खरगोन से बड़ी संख्या में हर साल पंजाब के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। पंजाब के ज्यादातर गैंगस्टर, गिरोह या बदमाश अवैध हथियारों के लिए मध्यप्रदेश संपर्क करते हैं। मध्यप्रदेश में गैंगस्टरों और बदमाशों को टेस्टिंग करवा कर हथियार मुहैया कराए जाते हैं। पंजाब पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने हाल ही में यह रिपोर्ट पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को दी है। अवैध हथियारों के इस गठजोड़ को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस की एसटीएफ, एजीटीएफ और अन्य एजेंसियां जुट गई हैं। आंकड़ों की अगर बात करें तो बीते डेढ़ साल के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 700 के करीब अवैध हथियार बरामद किए हैं। मध्यप्रदेश से हथियारों का जखीरा लेकर पंजाब लाने वाले इनमें कई मामले शामिल हैं। मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में .32 और .32 बोर की अवैध पिस्टल मुहैया कराई जा रही हैं। अच्छी क्वालिटी की पिस्टल होने के कारण गैंगस्टर अब यहां के अवैध हथियार डीलरों के संपर्क में आ चुके हैं।
मूसेवाला की हत्या
के लिए उत्तर प्रदेश से आए थे हथियार
पाकिस्तान से पंजाब में आने वाले अवैध हथियारों की सप्लाई के बाद बड़ी संख्या में पहले उत्तर प्रदेश से हथियारों की सप्लाई की जाती थी। पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग अयोध्या में एक फार्म हाउस में हुई थी। पाकिस्तान से आधुनिक हथियार मंगवाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटरों को अयोध्या में प्रैक्टिस कराई गई थी, इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आने वाले अवैध हथियार के हर नेटवर्क पर नकेल कसी थी। इसके बाद से अब मध्य प्रदेश पंजाब को अवैध हथियार मुहैया कराने का मेन रूट बन गया है।
मध्यप्रदेश से ढाई साल में 150 अवैध हथियार पकड़े
पंजाब पुलिस की ओर से पकड़े गए अवैध हथियारों की अगर बात करें तो वर्ष 2022 से अब तक मध्य प्रदेश में बने 300 के करीब हथियार पकड़े गए हैं। 2022 में 70,2023 में 66 और 2024 में 28 के करीब हथियार पकड़े गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में बनने वाले अवैध पिस्टल 3 से 10 हजार रुपये के बीच में उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस साल कब-कब पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा
-20 जनवरी को 6 आरोपियों को 9 पिस्टल, 10 मैगजीन और 35 कारतूस के साथ दबोचा। मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।
-29 फरवरी को मध्यप्रदेश से आई चार पिस्टल के साथ दो आरोपी को दबोचा। यूएसए बैठे हैंडलर जसमीत उर्फ लक्की गैंग के थे आरोपी।
-24 मार्च को 8 अवैध हथियार 12 मैगजीन के साथ चार आरोपियों को पकड़ा, केस में कुल 25 अवैध हथियारों की बरामदगी हुई।
-31 मार्च को मध्यप्रदेश से 9 अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को दबोचा गयाा।
-22 अप्रैल को पुलिस ने तीन आरोपियों को 6 पिस्टल, 10 मैगजीन और 10 कारतूस के साथ पकड़ा।
-16 मई को लंडा गैंग के दो आरोपियों को 7 अवैध हथियारों के साथ दबोचा।