फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal Plot and Illegal colonies will Regular in punjab

अवैध प्लॉट और कॉलोनियां होंगी रेगुलर

Mon, 27 Oct 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
Illegal Plot and Illegal colonies will Regular in punjab

पंजाब सरकार ने अवैध प्लॉट और कालोनियों को रेगुलर कराने के लिए एक और मौका दिया है। पिछले दिनों डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने इस संबंध में निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट विभाग ने इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया। विभाग के सचिव ए वेणु प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को इस संबंधी ऑर्डिनेंस के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जल्द ही प्लॉट व कालोनियां रेगुलर करने को आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब के कॉलोनाइजर्स ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मांग की थी कि प्लॉट व कालोनियां रेगुलर कराने का मौका दिया जाए। जिसके बाद शनिवार को सुखबीर ने हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट विभाग को पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलराइजेशन एक्ट के तहत नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए थे ताकि जो प्लॉट होल्डर व कॉलोनाइजर अपने प्लॉट व कालोनियां निर्धारित समय में रेगुलर नहीं करवा सके, उन्हें एक और मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर ने सभी डीसी और डेवलपमेंट अथॉरिटीज को भी हिदायत दी थी कि अवैध कालोनियों को रेगुलर करने का काम एक मिशन के तहत किया जाए। जल्द ही वे रेगुलर करने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करें। आवेदन जमा करने के एक महीने के अंदर उनका निपटारा किया जाए।

फिर प्लॉट मालिकों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किए जाएं। डिप्टी सीएम ने सभी डेवलपमेंट अथॉरिटीज के सीए को यह भी कहा था कि वे रेगुलराइजेशन की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखें। साथ ही हर हफ्ते सरकार को रिपोर्ट भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed