फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal Liquor in Delhi, Uttar Pradesh Via Haryana from Punjab, Himachal pr

अवैध शराब के नशे में बह रही युवाओं की जिंदगी, इन दो राज्यों से आती है यूपी और दिल्ली तक

Sat, 21 Jul 2018 10:30 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jul 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal Liquor in Delhi, Uttar Pradesh Via Haryana from Punjab, Himachal pr
Liquor
पंजाब और हिमाचल प्रदेश की वजह से हरियाणा में चरस, गांजा, हेरोइन, चूरापोस्त और अफीम का ही नहीं, बल्कि अवैध शराब का भी बड़ा गोरखधंधा चल रहा है। सूबे के बहुत से लोगों की जिंदगियां शराब की बयार में भी बह रही है। इतना ही नहीं हरियाणा में शराब की अवैध भट्टियां भी चलाई जा रही है। जबकि मलिन बस्तियों में लोगों के घरों तक में अवैध व सस्ती शराब धंधा चल रहा है। हरियाणा में अवैध शराब के कारोबार की स्थिति यदि देखें तो सूबे में औसतन 4816 शराब की बोतलें पकड़ी जा रही हैं, जबकि रोज औसतन 40 केस अवैध शराब तस्करी के दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध भट्टियों में बनती है जहरीली शराब, 22 पकड़ी
हरियाणा में खासकर ग्रामीण इलाकों में शराब की अवैध भट्टियां भी चलाई जा रही है। जिसमें गैरकानूनी ढंग से कच्ची शराब तैयार की जाती है। ये शराब न केवल लोगों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है, बल्कि जहरीली भी साबित होती है। इसके लिए लगातार सेवन से लोगों की जान पर आफत आ जाती है। हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2017 में अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए अवैध शराब की 22 चालू भट्टियां भी पकड़ी थी। ये अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन


एक साल में दर्ज हुए 14668 केस
हरियाणा में इस गोरखधंधे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने वर्ष 2017 में अवैध शराब तस्करी व धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ 14668 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी किया और तस्करी की शराब को कब्जे में भी लिया। तस्करी में पकड़ी शराब में 884256 बोतल देसी शराब, 38702 बोतल अवैध शराब,  761047 बोतल अंग्रेजी शराब और 73910 बोतल बीयर बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्करी का ट्रांजिट स्टेट भी है हरियाणा
पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भारी मात्रा में अवैध शराब हरियाणा में पहुंचती है। ये गोरखधंधा अवैध शराब की तस्करी में लगा अंतरराज्यीय गिरोह चला रहा है। अवैध शराब की बड़ी खपत हरियाणा में तो होती है, लेकिन इसे वाया हरियाणा अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है। तस्करी के लिए  हरियाणा एक सेफ ट्रांजिट स्टेट की तरह भी काम करता है। तस्कर अन्य राज्यों में अवैध शराब पहुंचाने के लिए हरियाणा का इस्तेमाल करते हैं,  क्योंकि हरियाणा की हद न केवल पंजाब  और हिमाचल से लगती है, बल्कि हरियाणा की सीमाएं उतरप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी सटी है। इसलिए तस्कर हरियाणा के जरिए कई राज्यों में अवैध शराब पहुंचा देते हैं।


हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ बड़े एक्शन को तैयार है। अवैध शराब के तस्करों के बड़े नेटवर्क को पुलिस ने तोड़ा भी है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब बनाने वाली भट्टी को भी बंद करवाया जाएगा। विभिन्न राज्यों से सटे बार्डर एरिया पर खास निगरानी रखी जा रही है।
- बीएस संधू, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, हरियाणा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed