{"_id":"593cd26d4f1c1bf6728b459b","slug":"iit-jee-advanced-2017-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Advanced Results 2017 जारी, पंचकूला का सर्वेश ऑल इंडिया टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Advanced Results 2017 जारी, पंचकूला का सर्वेश ऑल इंडिया टॉपर
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 11 Jun 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड 2017
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड 2017 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। पंचकूला के सर्वेश मेहतानी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। पुणे के अक्षत चुग को दूसरे नंबर पर रहे और दिल्ली के अनन्य अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला। सर्वेश ने 360 में से 339 नंबर लेकर सफलता पाई। सर्वेश ने आईआईटी जेईई मेन्स में भी ऑल इंडिया 55वां रैंक हासिल किया था।
सर्वेश पंचकूला भवन विद्यालय के स्टूडेंट हैं। सर्वेश के पिता प्रवेश मेहतानी इनकम टैक्स ऑफिसर हैं। वहीं मां आईटीआई पंचकूला में प्लेसमेंट ऑफिसर हैं। सर्वेश ने हाल ही में 12वीं में भी नॉन मेडिकल में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सर्वेश आईआईटी बॉम्बे से आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं।
परीक्षार्थी वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। results.jeeadv.ac.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। एग्जाम की आंसर की 4 जून को रिलीज की गई थी। एग्जाम 21 मई को आयोजित किया गया था। एग्जाम सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन कराता है।
विज्ञापन
1.7 लाख स्टडेंट्स ने एग्जाम दिया था। एग्जाम क्लीयर करने पर देश भर में 23 आईआईटी में 11 हजार सीटों पर बीटेक कोर्स में एडमिशन मिलता है।रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां JEE Advanced 2017 Result लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और अपना रिजल्ट देखें।