फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ignou june term end exam starts from tomorrow

इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा कल से शुरू

Mon, 02 Aug 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ignou june term end exam starts from tomorrow
चंडीगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-2021 की सत्रांत परीक्षा अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर परास्नातक और स्नातक व उनके बैकलॉग के साथ (यदि कोई हो), स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए मंगलवार से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए वैध पहचान पत्र को साथ रखने की सलाह दी जाती है। क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के तहत 6975 पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं, जो विभिन्न कोर्स की परीक्षा में उपस्थित होंगे। परीक्षा में निगरानी उद्देश्य के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है। इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से भी इस क्षेत्र में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए निगरानी दल की तैनाती की गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने जून, 2021 की सत्रांत परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्रों की स्थापना की है, जिसमें जेल कैदियों के लिए दो जेल परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ और अंबाला में भी शामिल है। हॉल टिकट अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर परास्नातक, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र कार्यक्रमों के लिए जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में वे वैध पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थी कोरोना नियमों का करें पालन
परीक्षाओं की पूरी अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी और अन्य उपायों को लागू करेंगे। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि स्वयं और साथी छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करें, सामाजिक दूरी रखें और मास्क पहने। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट/उपकरण की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed