फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IGNOU December session ends Exam from February 8

इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षा आठ फरवरी से शुरू

Fri, 05 Feb 2021 07:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
IGNOU December session ends Exam from February 8
चंडीगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) दिसंबर, 2020 की सत्रांत परीक्षा 8 फरवरी से लेने जा रहा है। यह परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी। कोरोना के चलते सत्रांत परीक्षा दो महीने बाद शुरू हो रही हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/ से हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि छात्रों को परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए वैध पहचान पत्र को साथ रखने की सलाह दी जाती है। क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के तहत 42390 पात्र छात्रों को इस परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं जो विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे। इस परीक्षा की निगरानी के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है और इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा भी इस क्षेत्र में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए निगरानी दल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ ने दिसंबर 2020 सत्रांत परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्रों की स्थापना की है, जिसमें जेल कैदियों के लिए दो जेल परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ और अंबाला भी शामिल है। एडमिट कार्ड अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर मास्टर्स, स्नातक, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र कार्यक्रम के लिए जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दें, भले ही उनके पास एडमिट कार्ड न हों, लेकिन उनके नाम उस केंद्र के परीक्षार्थियों की सूची में मौजूद होने चाहिए। परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed