फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ignoring the reservation system in the special cadre formed for the raw workers under the Punjab Service Rule

पंजाब: स्पेशल कैडर में फंसा आरक्षण का पेंच, कच्चे मुलाजिमों के लिए नहीं लागू किया नियम

Fri, 28 Oct 2022 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 09:01 AM IST
सार

सरकार ने पंजाब सर्विस रूल के तहत कच्चे मुलाजिमों का जो स्पेशल कैडर गठित करने का फैसला लिया था। पंजाब सर्विस रूल के तहत स्पेशल कैडर बना है। आरक्षण न लागू किए जाने का विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Ignoring the reservation system in the special cadre formed for the raw workers under the Punjab Service Rule
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा कच्चे मुलाजिमों को नौकरी में 58 साल की उम्र तक बनाए रखने के लिए तैयार की गई पॉलिसी नए विवाद में उलझने लगी है। सरकार ने पंजाब सर्विस रूल के तहत कच्चे मुलाजिमों का जो स्पेशल कैडर गठित करने का फैसला लिया था, उसमें आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे लेकर कर्मचारी संगठनों और विपक्षी दल लामबंद होने लगे हैं। इसी बीच, 21 अक्तूबर को प्रदेश सरकार ने स्पेशल कैडर के तहत शिक्षा विभाग को 8736 कच्चे टीचरों को रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी में बनाए रखने की व्यवस्था करने के आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन इसके लिए भी आरक्षण का कोई नियम लागू नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने कच्चे मुलाजिमों को नौकरी में पक्का न करते हुए, पंजाब सर्विस रूल के तहत स्पेशल कैडर का गठन करके उन्हें 58 साल यानी रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी में बनाए रखने की नीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्हीं कच्चे मुलाजिमों को लाभ मिलेगा, जो कम से कम 10 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं लेकिन पंजाब सर्विस रूल के तहत नौकरी पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था बनी हुई है, जिसके तहत एससी-एसटी को 25 फीसदी, ओबीसी को 12 फीसदी, बीपीएल को 10 फीसदी, पूर्व सैनिकों को 1 फीसदी, दिव्यांगों को 4 और खिलाड़ियों को 3 फीसदी और महिलाओं को 33 फीसदी का प्रावधान है। ये सारे प्रावधान स्पेशल कैडर पर लागू नहीं किए गए हैं।


इस पर ऐतराज जताते हुए वीरवार को पंजाब बसपा के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने एक बयान में कहा कि आप सरकार का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उधर, एससी-एसटी मुलाजिम संगठन ने भी स्पेशल कैडर में आरक्षण की अनदेखी पर कड़ा एतराज जताया है। संगठन का कहना है कि जब सरकार स्पेशल कैडर में शामिल होने वाले किसी भी कर्मचारी पर पंजाब सर्विस रूल के तहत कार्रवाई कर सकती है तो इस रूल के तहत उसके अधिकारों का हनन कैसे कर सकती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed