फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IG Kunwar Vijay Pratap's Counterattack on Opponents from social media

आईजी कुंवर विजय प्रताप ने विरोधियों पर किया पलटवार, सोशल मीडिया को बनाया हथियार

Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
IG Kunwar Vijay Pratap's Counterattack on Opponents from social media
आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह

बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। आईजी ने कुछ दिन पहले ही कोटकपूरा गोलीकांड मामले में फरीदकोट अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी जिस पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर की तारीख 23 मई लिखी थी। 

विज्ञापन


इसके आधार पर शिअद ने राज्यसभा सांसद नरेश गुलजार के माध्यम से चुनाव आयोग के पास शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आयोग ने उन्हें एसआईटी से दूर रखने के हिदायतें दी थी लेकिन इसके बावजूद वह एसआईटी का कार्य करते रहे।
विज्ञापन


विरोधियों की घेराबंदी का जबाव देते हुए शुक्रवार को आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक व टवीटर अकाउंट के माध्यम से एक पोस्ट शेयर करते हुए कोटकपूरा गोलीकांड की जांच से सम्बंधित कुछ पहलुओं को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्ट में उनका दावा है कि उनके द्वारा तैयार चार्जशीट, अंतरराष्ट्रीय स्तर की है जिसमें किसी भी आरोपी के बच पाने की रत्ती भर की उम्मीद नहीं है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि कोटकपूरा केस की चार्जशीट का दूसरा हिस्सा भी अदालत में दाखिल कर दिया है जिसमें आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने संबंधी पंजाब सरकार के गृह विभाग की मंजूरी भी शामिल की गई है।

यह बात कोई मायने नहीं रखती कि चार्जशीट 23 मई या 27 मई को तैयार की गई है। इस बात के जरूर खास मायने है कि चार्जशीट का मापडंद यूएसएस, यूके समेत फ्रांस व जर्मनी में होने वाले अहम केसों की पड़ताल के स्तर का है। 

आईजी मामले में मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब
उधर केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिअद के राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल की तरफ से एसआईटी सदस्य कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत के आधार पर राज्य के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब की है। शिअद का आरोप है कि अप्रैल माह में उनकी शिकायत पर आईजी को एसआईटी से हटा दिया गया था लेकिन इसके बावजूद वह कार्य करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed