फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IG, assurance, dera, premi,

आईजी के आश्वासन पर माने डेरा प्रेमी

Sat, 22 Nov 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा Updated Sat, 22 Nov 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
मक्खू में पिछले रविवार सिख संगत और डेरा प्रेमियों के बीच नामचर्चा को लेकर हुए विवाद में प्रेमियों के खिलाफ दर्ज पर्चे रद्द न करने पर रविवार को किए जाने वाले संघर्ष को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आईजी बठिंडा के डेरा प्रेमियों से मीटिंग के बाद प्रेमियों ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन



टकराव को टालने के लिए शनिवार को लोक निर्माण आराम घर में बठिंडा जोन के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने डेरा कमेटी के सदस्यों से बंद कमरे में मीटिंग की। इस मीटिंग में फिरोजपुर रेंज के डीआईजी मोहनीश चावला के अलावा मोगा के एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा भी मौजूद थे। मक्खू कांड में डेरा प्रेमियों के खिलाफ दर्ज किए गए केस को रद्द करवाने के लिए 23 नवंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई थी कि इस घटना के लिए जिम्मेदार डीएसपी जीरा खिलाफ कार्रवाई न हुई और यह पर्चा रद्द न किए गए तो डेरा प्रेमी सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन




करीब डेढ़ घंटा चली मीटिंग खत्म होने के बाद अधिकारी पत्रकारों से बिना बातचीत किए ही निकल गए। इस मौके पर डेरा प्रेमी समिति नेता महिंदर पाल बिट्टू ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाते कहा कि पुलिस विरोधी पक्ष के गलत बयान दर्ज कर डेरा प्रेमियों को उलझा रही है। उन्होंने कहा कि आईजी उमरानंगल ने उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया है। आईजी ने कहा कि किसी बेकसूर के साथ अन्याय नहीं होगा। जो भी कसूरवार हुआ उसके ही खिलाफ कार्रवाई होगी। आईजी के भरोसे के बाद उन्होंने अपना आंदोलन कुछ दिनों के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आईजी उमरानंगल ने फोन पर बताया कि यह मीटिंग नशा तस्करी अभियान और अमन कानून कायम रखने के लिए बुलाई गई थी। मीटिंग में मक्खू कांड के बारे में डेरा प्रेमियों से भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा प्राथमिक जांच में यह पता लगा जिस डेरा प्रेमी के घर नाम चर्चा थी उसके घर को जाने वाला एक रास्ता गुरुद्वारा साहिब के पास से गुजरता था। डीएसपी जीरा की कोई मंद भावना सामने नहीं आई और उन्होंने लोगों को रोका था। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल के लिए फिरोजपुर के एसपी (डी) की निगरानी में विशेष जांच टीम बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed