फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you want to go to Sector-17 on Republic Day, then know the route

गणतंत्र दिवस पर जाना है सेक्टर-17, तो जान लें रूट

Tue, 25 Jan 2022 11:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
If you want to go to Sector-17 on Republic Day, then know the route
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट में बदलाव किया है। सुरक्षा के लिहाज से बुधवार को सेक्टर-17 की तरफ जाने वाली कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। हालांकि आयोजन के बाद इन रास्तों को खोल दिया जाएगा। ऐसे में अगर सेक्टर-17 से होकर निकलना हो तो यातायात में हुए बदलाव को जरूर देख लें।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, परेड ग्राउंड के आसपास सुबह साढ़े छह बजे से कुछ मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, जिन्हें 10 बजे के बाद खोल दिया जाएगा। सेक्टर 16/17/22/23 के चौक से उद्योग पथ, गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप सेक्टर 22-ए, ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेक्टर-17 से परेड ग्राउंड, सेक्टर-17 के पीछे शिवालिक होटल, सेक्टर 22-ए के बाजार में दुकानों के सामने पार्किंग क्षेत्र में सुबह साढ़े 6 बजे से समारोह समाप्ति तक सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। वहीं, अधिकृत वाहन चालकों को उद्योग पथ पर सेक्टर 16/17/22/23 (क्रिकेट स्टेडियम चौक) के गोल चक्कर से परेड ग्राउंड होते हुए सेक्टर-22 ए में मार्केट के सामने बनी पार्किंग में वाहन खड़ा करना होगा। आईएसबीटी सेक्टर-17 की ओर आने वाली बसों को किसान भवन चौक से आईएसबीटी चौक सेक्टर-17 और हिमालय मार्ग से पिकाडिली चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो स्मॉल चौक (गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप के पास) से आईएसबीटी सेक्टर-17 पहुंचेंगीं।
विज्ञापन

विशेष आमंत्रित लोग व प्रतिभागी गेट नंबर 4 और 6 से प्रवेश करेंगे
प्रशासन ने समारोह में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वह परेड ग्राउंड में सुबह 8 बजे तक हर हाल में पहुंच जाएं। विशेष आमंत्रित व प्रतिभागियों को परेड ग्राउंड में गेट नंबर 4 और 6 से प्रवेश करना होगा। लोगों को अपने साथ पहचानपत्र लाना अनिवार्य है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने पास को गाड़ी के शीशे पर लगाकर ही आएं। इस दौरान बैग, माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, काला झंडा, बैनर/पोस्टर समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर की चेकिंग
पुलिस ने गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखकर मंगलवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। वहीं शहर में विशेष नाके भी लगाए गए। ऑपरेशन सेल की टीम ने बस अड्डों, होटलों और मार्केट पर डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड और सीआरपीएफ की टीमों के साथ चेकिंग की। साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed