फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you want to avoid corona, then just sit in the closed room with your loved ones

कोरोना से बचना है तो बन्द कमरे में खिड़की खोलकर ही बैठिये अपनों के साथ

Tue, 08 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid corona, then just sit in the closed room with your loved ones
चंडीगढ़। ठंड बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमण का खतरा भी सताने लगा है। ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में खिड़की-दरवाजे बंद करने लगे हैं। यह स्थिति संक्रमण का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी में घर के खिड़की-दरवाजे बंद रहते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर एक से दूसरे में ज्यादा रहता है। घर में भी संक्रमण से बचाव करें।
विज्ञापन

निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग का कहना है कि बंद कमरे में वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था न होने से घर के सदस्यों में आपस में ही संक्रमण बढ़ने का खतरा बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अगर वे एक साथ एक ही कमरे में बैठें तो खिड़की दरवाजे कुछ देर के लिए खोल दें ताकि प्रदूषित हवा बाहर निकल जाए और शुद्ध हवा कमरे में आ सके। यह भी जरूरी है कि ऑफिस हो या घर कहीं भी 3 लोग 30 मिनट से ज्यादा समय तक एक साथ न रुकें। कमरे में या ऑफिस में एग्जास्ट फैन हो तो उसे ऑन रखें। इससे भी प्रदूषित हवा बाहर निकलती रहेगी और संक्रमण का खतरा कम होगा। डॉ. कंग ने बताया कि ठंड के दौरान अगर बाहर नहीं निकल रहे हैं तो भी सुबह शाम मास्क का प्रयोग जरूर करें ताकि ठंडी हवा नाक और मुंह से फेफड़ों तक न पहुंचे क्योंकि ठंडी हवाएं नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

घर में भी हाथ धोना है जरूरी
हाथ धोना कोरोना वायरस को भगाने का सबसे आसान तरीका है। घर में भी दिनभर में जितनी बार हो सके, हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं। अगर पानी से हाथ धोना संभव न हो तो अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, जिसमें करीब 70 प्रतिशत अल्कोहल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आदतों पर रखें काबू
बार-बार नाक, आंख और मुंह को छूने से बचें। अगर आपने किसी संक्रमित जगह को छू लिया है और उसके बाद अपने चेहरे को हाथ लगाएंगे तो जाने अनजाने आप खुद ही वायरस को शरीर में प्रवेश करा सकते हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि अपने फेस को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखें। गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को बिल्कुल न छुएं।
बॉक्स
इन बातों का रखें ध्यान
-सांस की स्वच्छता बनाए रखें, मास्क का इस्तेमाल करें।
-फ्लू के कीटाणुओं और जीवाणुओं से बचने के लिए अपने हाथों को बार-बार धोएं।
-खांसी या छींक आने पर अपने मुंह को अपने हाथों से ढककर रखें।
-अगर किसी को जुकाम है, तो दूरी बनाए रखें।
- गर्म पानी का अधिक सेवन करें।
- वॉशरूम का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ धोएं।
- ताजा भोजन, मौसमी सब्जियां और फल खाएं।
- अचानक ठंड में न निकलें। सुबह धूप निकलने के बाद ही टहलने के लिए जाएं।
-अगर घर के किसी सदस्य को एलर्जी या सर्दी जुकाम हो तो उससे छह फुट की दूरी रखें। मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed