{"_id":"5fb975358ebc3eefb908b545","slug":"if-you-keep-these-things-in-mind-a-bicycle-will-run-on-the-road-chandigarh-news-pkl3947617126","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन बातों का ध्यान रखेंगे तो सड़क पर खूब दौड़ेगी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन बातों का ध्यान रखेंगे तो सड़क पर खूब दौड़ेगी साइकिल
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइकिल खरीदने के बाद उसका रखरखाव बहुत मायने रखता है। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो साइकिल का खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है। कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती और इसका खामियाजा उन्हें अपनी साइकिल की मरम्मत के दौरान जेब ढीली करने पर भुगतना पड़ता है। कई लोग साइकिल के गेयर बदलने में भी हड़बड़ी कर जाते हैं। इससे उनके गेयर बॉक्स खराब होते हैं। बहुत सी ऐसी छोटी-छोटी बातें हैं, जिनका ध्यान रखने से साइकिल की उम्र बढ़ती है और सड़क पर अच्छी तरह से चलती हैं। एक नजर डालते हैं, उन आदतों पर जिन्हें साइकिल खरीदने के बाद याद रखनी चाहिए।
समय-समय पर करवाएं सर्विस
जिस तरह से बाइक व कार की सर्विस एक दूरी के बाद करवानी जरूरी होती है, ठीक उसी तरह से समय-समय पर साइकिल की सर्विस करवाते रहना चाहिए। यदि आप रोडिंग साइक्लिंग करते हैं तो छह महीने में सर्विस करवा लेना चाहिए। यदि समय पर सर्विस नहीं करवाएंगे तो चैन, सार्कर और डिस्क ब्रेक का खराब होने का खतरा रहता है। कई साइक्लिस्ट घर पर भी सर्विस करते हैं, लेकिन उसके लिए जानकारी का होना बहुत जरूरी है।
चेन पर कभी भी ग्रीस या तेल न लगाएं
अक्सर देखा जाता है कि लोग साइकिल की चेन में ग्रीस या तेल लगा देते हैं। इससे साइकिल पर बहुत सारी धूल जमा हो जाती है। धीरे-धीरे पूरी चेन में धूल जमने से चेन के दांत खराब होने लगते हैं। इससे साइकिल की गति प्रभावित होती है और आगे चलकर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। चेन पर ड्राई व वेट ल्यूट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे साइकिल स्मूथ चलती है और चेन की आयु भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
स्टेप टू स्टेप बदलें गेयर
फ्रेशर्स गेयर वाली साइकिल चलाने में कई सारी गलतियां करते हैं। सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें गेयर पर उठाना पड़ता है। कई लोग पहले गेयर से सीधे पांचवें व छठे गेयर में ले आते हैं। इससे गेयर बॉक्स जल्दी खराब होता है। गेयर बदलने की भी एक ट्रिक है, जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। गेयर को स्टेप टू स्टेप बदलना चाहिए। पहले गेयर को सीधे दो या तीन पर, दूसरे को तीसरे, चौथे व पांचवें गेयर तक, तीसरे गेयर को पांचवें, छठे व सातवें तक ला सकते हैं। यदि ऐसा करते हैं तो साइकिल की लाइफ अच्छी रहती है और सड़क पर तेजी से भागती है। गेयर बदलते वक्त पैडल साफ्ट होना चाहिए।
हवा का प्रेशर समय-समय पर चेक करवाएं
कई लोग हवा का प्रेशर चेक नहीं करवाते हैं। इससे टायर जल्दी खराब होते हैं और साइकिल भी भारी चलती है। कुछ लोग ज्यादा हवा भरवाते हैं, जो बैलेंसिंग में दिक्कत करता है। जब सुबह राइड पर जाना हो तो सोने से पहले हवा का प्रेशर चेक करवाएं। सिटी व ऑफ रोड पर टायरों में हवा का प्रेशर अलग-अलग होता है। हालांकि टायर पर लिखा होता है कि हवा का प्रेशर कितना रखना है।