फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you get cheated in love then commit suicide

Chandigarh News: प्यार में धोखा मिला तो की आत्महत्या

Sun, 07 May 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
If you get cheated in love then commit suicide
नयागांव। इलाके में दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक पुरुष ने की खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने दोनों मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में मृतक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान नंदनी डोगरा (25) दशमेश नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की बहनों के बयान पर मृतका के पति करण और उसकी सास दोनों वासी दशमेश नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मृतिका का परिवार काफी समय से नयागांव में ही रहता था। उसका आरोपी करण के साथ छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। करीब दो महीने पहले मृतका को उसके पति करण के किसी और लड़की के साथ संबंध होने का पता चला था। तब से दोनों के बीच में झगड़ा रहता था। इससे पहले भी करण को कई बार समझाया गया था लेकिन वह नहीं माना। मृतका की बहन निधि और सीमा ने पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार को उनकी बहन के पति जस्सी के पास आरोपी करण का फोन आया था। उसने लड़ाई-झगड़े के बारे में बताया था लेकिन जस्सी जब मौके पर पहुंचे तो मृतिका ने पंखे के साथ फंदा लगा लिया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काफी समय से तनाव में था समीर

दूसरे मामले में दशमेश नगर में ही एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में आत्महत्या की वजहों का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि इसकी पत्नी इसके साथ रहती थी लेकिन घटना वाले दिन वह इसके साथ नहीं थी। उसने बताया है कि मृतक काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस को मृतक की मां के आने का इंतजार है। तब तक मृतक के शव को खरड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। मृतक की पहचान समीर कुमार (34) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed