फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If wrong information is given on return from abroad then it will be considered as a crime in Haryana

हरियाणा: विदेश से लौटने पर गलत जानकारी दी तो माना जाएगा अपराध, 1243 लोग स्वदेश लौटे

Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

हरियाणा में विदेश से 1243 लोग लौटे हैं। सबसे अधिक वापसी फरीदाबाद और गुरुग्राम में हुई है। अब विदेश से लौटते वक्त अगर गलत जानकारी दी तो इसे अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर प्रदेश में सरकार विदेश से आने वालों पर नजर रख रही है।

विज्ञापन
If wrong information is given on return from abroad then it will be considered as a crime in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद हरियाणा सरकार ने भी केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने का निर्देश जारी कर दिया है। इसके तहत अब विदेश से आने वाले यात्रियों के घोषणा पत्र में गलत जानकारी होने पर इसे अपराध माना जाएगा। सरकार ने इसके लिए सभी डीसी को पत्र जारी कर दिया है। हरियाणा में पिछले एक सप्ताह में 1243 यात्री विदेश से आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक गुरुग्राम, फरीदाबाद के लोग हैं। इनमें से कई यात्री ऐसे हैं, जो ओमिक्रॉन को लेकर उच्च जोखिम वाले देशों से लौटे हैं। 

विज्ञापन


ओमिक्रॉन को लेकर हरियाणा सरकार ने टेस्टिंग संख्या बढ़ा दी है और इसे 40 हजार रोजाना का लक्ष्य रखा है। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा प्रदेश को भेजा जा रहा है। एयरपोर्ट पर ही यात्रियों की टेस्टिंग की जा रही है और वहां से निगेटिव आने वाले यात्रियों को बाहर जाने दिया जाता है और शेष को आइसोलेट किया जा रहा है। इन यात्रियों की सूची के अनुसार हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार इनसे संपर्क साध रही हैं। 
विज्ञापन


विभाग की टीमें इनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी हासिल कर रही हैं और इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक और आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डीजीज सर्विलांस प्रोजेक्ट) की नोडल अधिकारी डॉ. उषा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन का कोई केस सामने नहीं आया है। विदेश से आने वाले यात्रियों से टीमें लगातार संपर्क साध रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला   यात्री
गुरुग्राम 651
फरीदाबाद 188
कुरुक्षेत्र 60
झज्जर 54
अंबाला 52
पंचकूला 52
करनाल 44
सोनीपत  38
यमुनानगर 23 23
पानीपत  20
हिसार  18
रोहतक  18
कैथल 18
सिरसा  14
रेवाड़ी 10
फतेहाबाद  10
जींद  08
महेंद्रगढ़  05
पलवल  05
भिवानी  04
चरखी दादरी  01
नूंह  00

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed