फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if toilet not in Laws house, Three women do not live with husband

ससुराल में शौचालय नहीं तो पति संग रहने से तीन महिलाओं ने किया इंकार, आयोग को चिट्ठी लिख खाई ये कसम

Sun, 05 Aug 2018 01:14 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sun, 05 Aug 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
 if toilet not in Laws house, Three women  do not live with husband
सांकेतिक तस्वीर
 अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा तो आपको याद ही होगी। हरियाणा में भी फिल्म की तरह ही महिलाएं जागरूक हुई हैं और टायलेट की मांग कर रही हैं। मांग पूरी न होने पर वह ससुराल में रहना नहीं चाहती। पलवल और झज्जर की महिलाओं ने यह कदम उठाया है। उन्होंने राज्य महिला आयोग में ससुराल में शौचालय बनाने पर ही वहां रहने की कसम खाई है। शिकायत पहुंचने के बाद राज्य महिला आयोग ने शौचालय बनवाने के लिए संबंधित जिले के डीसी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

केस नंबर-1

 if toilet not in Laws house, Three women  do not live with husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पलवल निवासी महिला सुनीता ने राज्य महिला आयोग के पास शिकायत की कि उसकी शादी करीब एक साल पूर्व पलवल के ही मजदूर युवक के साथ हुई थी। ससुराल में शौचालय नहीं है। इस कारण परिवार के सदस्यों को जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता है। शौचालय की मांग करने पर पति आए दिन मारपीट करता था। सुनीता ने शौचालय नहीं बनने तक ससुराल नहीं जाने की कसम खाई है। महिला आयोग ने शौचालय के लिए डीसी को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-दो

 if toilet not in Laws house, Three women  do not live with husband
सांकेतिक तस्वीर
झज्जर निवासी सावित्री ने राज्य महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन के पास दस दिन पूर्व फोन कर बताया कि उसकी ससुराल में शौचालय नहीं है। उसे खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। शौचालय बनवाने की मांग करने पर पति ने कई बार पिटाई की। तंग आकर उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। साथ ही महिला आयोग से ससुराल में शौचालय बनवाने में सहयोग की अपील की। 

 
विज्ञापन

केस नंबर-तीन

 if toilet not in Laws house, Three women  do not live with husband
सांकेतिक तस्वीर
झज्जर की एक महिला ने पंद्रह दिन पूर्व राज्य महिला आयोग के पास कॉल की। बताया कि वह सोनीपत की रहने वाली है। उसकी ससुराल में शौचालय नहीं है। इसलिए सभी को जंगल में जाना पड़ता है। शौचालय की मांग करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। पीड़ित ने शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पलवल की महिला ने लिखित रूप से जबकि झज्जर की दो महिलाओं ने मोबाइल पर कॉल कर ससुराल में पति द्वारा शौचालय नहीं बनाने की शिकायत की है। मांग करने पर विवाहिताओं के साथ मारपीट की जाती है। इस कारण विवाहिताओं ने ससुराल छोड़ दिया। शौचालय न बनने तक ससुराल न जाने की बात कही। पलवल के  डीसी को महिला के घर में शौचालय बनवाने के लिए पत्र भेजा है।

वहीं झज्जर के डीसी को भी इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा। तीनों के बीच सुलह कराई जाएगी। घर में शौचालय न होना ही विवाद का कारण है। झज्जर की दोनों महिलाओं को लिखित में भी शिकायत करने को कहा गया है।-प्रतिभा सुमन, चेयरमैन, राज्य महिला आयोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed