फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If there is a mistake in the admission form, then correct it till tomorrow.

Chandigarh News: दाखिला फॉर्म में गलती है तो कल तक सुधार लें

Mon, 26 Jun 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
If there is a mistake in the admission form, then correct it till tomorrow.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के अन्य कॉलेजों में इंजीनियरिंग के बीई और बीटेक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई है। उम्मीदवारों को दाखिला फॉर्म में गलतियां सही करने के लिए दो दिन का समय सोमवार और मंगलवार का दिया गया है। दस्तावेज सही करने के लिए 28 जून तक का समय दिया गया है। दाखिले के लिए काउंसलिंग 5 से आठ जुलाई तक चलेगी। दाखिला प्रक्रिया ज्वॉइंट एडमिशन कमेटी (जैक) की ओर से करवाई जा रही है। इस बार पीयू का यूआईईटी विभाग कॉलेजों में दाखिला आयोजित करवा रहा है। यूजी कोर्सेज में दाखिले का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

पीयू में यूजी कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। उम्मीदवार दाखिले के लिए पीयू की वेबसाइट https://ugadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स, डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन, बीए-बीएड कोर्स के अलावा फैशन टेक्नोलॉजी और इवनिंग स्टडीज में बीए, बीकॉम इत्यादि अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं विभिन्न भाषा विभागों चाइनीज, फ्रेंच, तिब्बतियन, जर्मन, रशियन, उर्दू, परशियन इत्यादि में सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं। विद्यार्थी एक साथ चार कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीई-बीटेक में काउंसलिंग का ये रहेगा कार्यक्रम
पहली काउंसलिंग - 5 से 8 जुलाई
काउंसलिंग का परिणाम - 9 जुलाई
फीस जमा - 11 से 14 जुलाई के बीच
दूसरी काउंसलिंग - 16 से 19 जुलाई
काउंसलिंग का परिणाम - 19 जुलाई
फीस जमा - 19 से 21 जुलाई
तीसरी काउंसलिंग - 24 से 26 जुलाई
काउंसलिंग का परिणाम - 27 जुलाई
फीस जमा - 27 से 31 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed