फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If there are outside students in the hostels, then show them the way out

छात्रावासों में बाहरी विद्यार्थी हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं

Fri, 11 Dec 2020 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
If there are outside students in the hostels, then show them the way out
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में यदि बाहरी विद्यार्थी रह रहे हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। सभी वार्डनों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निरीक्षण करें। यदि उनके छात्रावासों में रहने का पुख्ता सुबूत मिले तो उनसे शुल्क भी जमा करवाएं और कार्रवाई भी अमल में लाएं ताकि अन्य बाहरी लोगों तक संदेश जा सके। कोरोना की गाइड लाइन में बाहरी विद्यार्थियों का छात्रावासों में आना मना है।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर ने सभी वार्डन को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें। शौचालयों व मेस आदि की सफाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों की यदि कोई समस्या है तो उसका निस्तारण करें। शिकायतें पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। यह भी कहा है कि छात्रावासों में सामान खरीदा जाता है, लेकिन वह वहां है या नहीं, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। इसलिए वार्डन खरीदे गए सामान को पहले देख लें। यदि किसी सामान की मरम्मत आदि करवाने की जरूरत है तो करवाएं। कोरोना के लिए जारी गाइड लाइनों का शत-प्रतिशत पालन करवाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed