{"_id":"619d49b17c5a3203e9687cc3","slug":"if-the-tender-for-the-kilometer-scheme-is-not-canceled-the-city-will-jam-chandigarh-news-pkl43391914","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान : किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद्द नहीं हुआ तो शहर जाम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलान : किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद्द नहीं हुआ तो शहर जाम करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित सीटीयू डायरेक्टर कार्यालय के बाहर सीटीयू की सभी यूनियनों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को गेट रैली की। यह गेट रैली किलोमीटर स्कीम के तहत किए जा रहे बसों के टेंडर को रद्द करवाने के लिए की गई।
कर्मचारी नेताओं ने भाजपा के चंडीगढ़ नेतृत्व से टेंडर रद्द करवाने के लिए प्रशासनिक अफसरों से मिलने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि टेंडर रद्द नहीं करवाए तो नगर निगम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध किया जाएगा। यूनियन प्रधान धरमिंदर सिंह राही ने कहा कि वर्तमान में सीटीयू के पास 417 बसों का फ्लीट है। पहले ही डीपो नंबर दो को सोसाइटी के अधीन कर दिया गया है। अब डीपो नंबर एक में भी किलोमीटर स्कीम लागू की जा रही है, जो गलत फैसला है। वक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि टेंडर रद नहीं किया गया तो पूरे शहर को जाम कर दिया जाएगा। रैली में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के प्रतिनिधि और ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ, एटक, इंटक की ओर से सीटीयू के कर्मचारियों को समर्थन का भरोसा दिया। गेट रैली को रंजीत सिंह हंस, भूपिंदर सिंह, रणवीर सिंह, रघवीर चंद, गोपाल दत्त जोशी, रजिंदर कौर, विपिन शेर सिंह, अशोक कुमार, शशशेर सिंह, जतिंदर पाल, परमजीत सिंह पम्मा, चरणजीत सिंह ढींढसा, सतिंदर सिंह, तेजवीर सिंह, जसवंत सिंह जस्सा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।