फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the situation improves in the grain market, then the fruit market on the road deteriorates

ग्रेन मार्केट में हालात सुधरे, तो सड़क पर लग रही फ्रूट मार्केट के बिगड़े

Sun, 12 Apr 2020 11:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
If the situation improves in the grain market, then the fruit market on the road deteriorates
चंडीगढ़। यूटी के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ग्रेन मार्केट परिसर में तो हालात सुुधर रहे हैं, लेकिन मार्केट के बाहर सुखना लेक सड़क पर लगने वाली फ्रूट मार्केट के हालात खराब हो रहे हैं। यहां पर न ही फ्रूट विक्रेता और न ही खरीदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का लोगों में खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ग्रेन मार्केट में लोगों की भीड़ कम हो इसके लिए शनिवार को फ्रूट मार्केट को मार्केट के बाहर सुखना लेक रोड पर शिफ्ट कर दिया था। इस व्यवस्था से ग्रेन मार्केट में भीड़ तो कम हुई, लेकिन फ्रूट मार्केट के हालात बिगड़ गए हैं। यहां पर फ्रूट बेचने वाले वेंडर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रख रहे हैं। साथ ही फलों की खरीद करने वाले लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रेन मार्केट में अधिकांश पुलिस बल की तैनाती की गई है। जल्द ही सड़क पर लगने बाली फ्रूट मार्केट के लिए भी अतिरिक्त पुलिस तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को दी जानकारी
फ्रूट मार्केट को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सड़क पर शिफ्ट किया गया है। यहां के हालात को सुधारने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। जल्द ही सुधार हो जाएगा।
- जनरैल सिंह मावी, सचिव, ग्रेन मार्केट, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed