Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the dress code decision is not withdrawn, teachers will wear black clothes every Monday and will also go to court

Chandigarh News: ड्रेस कोड का फैसला वापस नहीं लिया तो हर सोमवार काले कपड़े पहनेंगे शिक्षक, कोर्ट भी जाएंगे

Wed, 16 Jul 2025 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
If the dress code decision is not withdrawn, teachers will wear black clothes every Monday and will also go to court
चंडीगढ़। ड्रेस कोड के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के सदस्यों ने चंडीगढ़ ने सेक्टर-19 के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने एक समान ड्रेस कोड लागू करने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों ने डीईओ को आपत्ति पत्र भी सौंपा। इसमें ड्रेस कोड आदेश पर तत्काल पुनर्विचार करने और उसे वापस लेने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

कमेटी के चेयरमैन सविंदर सिंह, प्रधान रणबीर सिंह राणा और शिव मूर्ति यादव ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग इसे वापस नहीं लेता तो 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षक काले कपड़े पहनकर स्कूल आएंगे। यदि उससे पहले दबाव बनाया गया तो हर सोमवार को शिक्षक काले कपड़े पहनकर स्कूल आएंगे। फिर भी समाधान नहीं हुआ तो वह कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पूरे देश में शिक्षकों के लिए कोई ड्रेस कोड नहीं है तो चंडीगढ़ में इसे क्यों थोपा जा रहा है। कई महिला शिक्षक सफेद रंग नहीं पहन सकती, क्योंकि हिंदू धर्म में इससे अशुभ माना जाता है। ड्रेस कोड लागू करने से पहले शिक्षकों के सुझाव भी नहीं लिए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कपड़ा शिक्षा विभाग ने लेने को कहा है वह 1600 रुपए मीटर है

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई शिक्षक ऐसे हैं जिनकी तनख्वाह बहुत कम है। उनके पास ड्रेस खरीदने के लिए पैसे नहीं है। जो कपड़ा शिक्षा विभाग ने लेने को कहा है वह 1600 रुपए मीटर है। इतनी महंगी ड्रेस हर शिक्षक नहीं खरीद सकता। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा विभाग ड्रेस कोड लागू करना चाहता है तो ड्रेस अलाउंस दे। एक ड्रेस हर सीजन में नहीं पहनी जा सकती और सर्दियों में गर्मी की ड्रेस शिक्षक कैसे पहनेंगे। अलग-अलग सीजन के लिए अलग-अलग ड्रेस भी शिक्षक नहीं खरीद सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed