फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If residents of the city are determined then Chandigarh can be rejuvenated like Indore.

‘शहरवासी ठान लें तो इंदौर की तरह चंडीगढ़ का भी हो सकता है कायाकल्प’

Mon, 03 Feb 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
If residents of the city are determined then Chandigarh can be rejuvenated like Indore.
चंडीगढ़। प्रेस क्लब में आयोजित कश्मीरी फूड फेस्टिवल में पहुंचे प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि इंदौर देश का सबसे खूबसूरत देश बन सकता है तो चंडीगढ़ क्यों नहीं। उनका मानना है कि अगर चंडीगढ़ के लोग इंदौर वासियों की तरह ठान लें तो शहर का कायाकल्प हो सकता है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन हरसंभव मदद के लिए तैयार है। प्रशासक ने एलान किया कि शहर के बुजुर्गों के लिए इंदिरा हॉलिडे होम सेक्टर- 24 में ओल्ड ऐज होम बनाया जाएगा, जहां बुजुर्गों को अंतिम समय तक बेहतर देखभाल मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में ऐसे सैकड़ों परिवारों के बुजुर्ग अकेले रहते हैं, जिनके बच्चे या तो विदेश में हैं या शहर से बाहर हैं, पर वे शहर और अपने सगे संबंधियों को छोड़ना नहीं चाहते। इनकी देखभाल के लिए हम पूरा इंतजाम करना चाहते हैं।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ खेल के कुछ इवेंट चंडीगढ़ में हों
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में होने वाली कॉमनवेल्थ खेलों के निशानेबाजी के इवेंट चंडीगढ़ में हों इसके लिए वह प्रयासरत हैं। सब कुछ ठीक रहा तो सेक्टर 25 की शूटिंग रेंज को 2022 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में होना चाहिए एम्यूजमेंट पार्क
प्रशासक ने चंडीगढ़ में एम्यूजमेंट पार्क की आवश्यकता जताई। साइकिल ट्रैक जैसे प्रोजेक्ट्स की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सेक्टर- 17 और रोज गार्डन की तर्ज पर पीजीआई और सेक्टर- 14 को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाने की बात कही। जहां केमिस्ट शॉप और फूड शॉप्स खोली जाएंगी, जिसका फायदा मरीजों और उनके तीमारदारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed