फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if drunk on duty, now dismiss from job

सरकारी कर्मचारियों के लिए नया सरकारी फरमान

Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
if drunk on duty, now dismiss from job

पीआरटीसी के ड्राइवर और कंडक्टर ड्यूटी दौरान शराब के नशे में (टल्ली) पाए गए तो उनकी नौकरी जा सकती है। पीआरटीसी अपनी सवारियों की सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहद्ग है।

विज्ञापन


कारपोरेशन अब डिजीटल अल्कोहल टेस्टिंग मशीनों के जरिए अपने ड्राइवरों, कंडक्टरों की रोजाना जांच करेगा। खास तौर से यह जांच शाम के वक्त की जाएगी। इस काम का जिम्मा इंस्पेक्टरों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


पीआरटीसी मैनेजमेंट को पिछले काफी समय से अपने ड्राइवरों व कंडक्टरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं कि शाम के वक्त ड्यूटी पर ही मुलाजिमों ने शराब पी होती है। जिससे सड़क हादसे होने का खतरा तो रहता ही है, साथ ही शराब पीने के बाद ड्राइवरों व कंडक्टरों की ओर से सवारियों से दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरटीसी अब मशीन के जरिए रोजाना जांच करेगा

if drunk on duty, now dismiss from job

खास तौर से लंबे रूट के ड्राइवर व कंडक्टर रोटी खाने के लिए रास्ते में जब ढाबों पर रुकते हैं, तो उसी दौरान शराब पी लेते हैं। नए फैसले के तहत पीआरटीसी अब अल्कोहलटेस्टिंग मशीन के जरिए अपने ड्राइवरों व कंडक्टरों की रोजाना जांच करेगा। इस दौरान अगर कोई ड्राइवर व कंडक्टर टल्ली पाया गया, तो उसकी नौकरी तक जा सकती है।

चीफ अकाउंट्स आफिसर मोहन लाल आहूजा ने बताया कि इस योजना के पहले चरण में फिलहाल 30 डिजीटल अल्कोहल टेस्टिंग मशीनें खरीदी जा रही हैं। एक मशीन की कीमत करीब छह हजार रुपये है। जल्द ही और भी मशीनें खरीदी जाएंगी।

अवतार सिंह बराड़, चेयरमैन, पीआरटीसी ने बताया कि यह योजना जल्द लागू की जाएगी, जिससे सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed