{"_id":"6aaeebfece722d94d803e624","slug":"if-90-of-the-pavers-turned-out-to-be-in-good-condition-then-why-are-60-of-them-being-replaced-with-new-ones-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1128105-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 90% पेवर सही निकले, फिर 60% नए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 90% पेवर सही निकले, फिर 60% नए क्यों
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पार्कों और फुटपाथों से पेवर ब्लॉक उखाड़कर नए लगाने का काम तेज हो गया है। हैरानी यह कि उखाड़ने पर करीब 90 फीसदी पेवर सही निकल रहे हैं, लेकिन निगम इनमें से सिर्फ 40 फीसदी ही दोबारा इस्तेमाल कर रहा है। बाकी 60 फीसदी की जगह नए पेवर लगाए जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने शुक्रवार को साफ पेवर उखाड़कर दोबारा लगाने का मुद्दा उठाया था।
सेक्टर-40ए-बी, 38डी, 39बी, 33सी-डी और 23ए-बी-सी-डी और 28 में ऐसे काम चल रहे हैं। कई जगह उखाड़े गए पेवर की हालत ठीक है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अधिकांश पेवर इस्तेमाल योग्य हैं तो उन्हें दोबारा बिछाने के बजाय नए पेवर लगाने की जरूरत क्यों पड़ रही है।
पांच साल से पहले क्यों खराब हो रहे पेवर
गांवों और कॉलोनियों की गलियों में वाहनों का भार झेलने वाले पेवर कई साल तक टिकते हैं। इसके विपरीत पार्कों और फुटपाथों के पेवर पांच साल से पहले खराब होने पर उनकी गुणवत्ता और निर्माण कार्य की जांच का सवाल उठता है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सही निकले पेवर में से 40 फीसदी ही दोबारा इस्तेमाल करने का आधार क्या है। सेक्टर-23 के चारों हिस्सों में 60 एमएम पेवर ब्लॉक की मरम्मत का टेंडर 18.58 लाख रुपये और सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी में गुरुद्वारे के आसपास फुटपाथ दोबारा बिछाने का काम 14.96 लाख रुपये का है।
विज्ञापन
निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा के अनुसार, पार्कों और फुटपाथों पर पेवर दोबारा लगाने के एस्टीमेट पार्षदों की सिफारिश पर बनते हैं। इनमें 40 फीसदी पुराने और 60 फीसदी नए पेवर लगाए जाते हैं।