{"_id":"da22b0ef8260e6ff8a97376b9bfa6587","slug":"icmr-awarded-to-4-faculty-doctor-of-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI की चार फैकल्टी को ICMR ने दिया अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI की चार फैकल्टी को ICMR ने दिया अवॉर्ड
Updated Fri, 22 Jan 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने पीजीआई के चार फैकल्टी मेंबर्स को अवॉर्ड से नवाजा है। अवार्ड केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिया है।
विज्ञापन
इनमें पीडियाट्रिक मेडिसिन के प्रोफेसर सुरजीत सिंह व प्रोफेसर दीपक बंसल, पल्मनरी मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. रितेश अग्रवाल, इंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजय बडाडा को अवॉर्ड से नवाजा गया है। प्रोफेसर सुरजीत सिंह को यह अवार्ड कावासाकी डिजीज पर काम करने पर दिया गया है। उन्हें चतुर्वेदी कलावती जगमोहन दास मेमोरियल अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
डॉ. संजय बडाडा को एमएनसेन ओरेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने पता लगाया कि अगर किसी मरीज में पेन्क्रिएटाइटिस है तो उसकी किडनी में स्टोन होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
उन्हें पीएन शाह ओरेशन व एआर सेठ अवॉर्ड इंडोक्राइनो सोसाइटी की ओर से दिया जा चुका है। प्रोफेसर दीपक बंसल को बच्चों में क्रोनिक इडियोपैथिक थोरंबोसाइटोपेनिक प्यूप्यूरा बीमारी पर काम करने पर डॉ. एचबी डिंग्ले मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया है।
पल्मनरी मेडिसिन के डॉ. रितेश अग्रवाल को तीसरी बार आईसीएमआर अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस बार अवॉर्ड उन्हें एलर्जिक ब्रोंको प्लमोनरी एस्परजिलोसिस (एबीपीए) पर काम करने में दिया गया है। वे पिछले दस सालों से एबीपीए डिस्आर्डर की एपिडेमियोलॉजी क्लसिफिकेशन, मैनेजमेंट और डायग्नोस पर काम कर रहे हैं।