फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ICDS Officers Welfare Association strike postponed

Chandigarh News: आईसीडीएस ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना स्थगित

Thu, 27 Jun 2024 08:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
ICDS Officers Welfare Association strike postponed
विभाग की आयुक्त और निदेशक के साथ हुई बैठक में कई मांगों पर बनी सहमति
विज्ञापन

चंडीगढ़। आईसीडीएस ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 28 जून को प्रस्तावित मुख्यालय के धरने को स्थगित कर दिया है। वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त सचिव पी अवनीत कुमार व विभाग की निदेशक मोनिका मलिक के साथ हुई प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद यह एलान किया गया। आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी है, इसलिए इन मांगों को पूरा करने के लिए दस दिनों के लिए धरना स्थगित किया है। अगर निर्धारित दिनों में मांगें पूरी नहीं होती हैं तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन की राज्य प्रधान सबिता मलिक ने कहा कि बैठक में विभाग ने आश्वासन दिया कि अगले मंगलवार तक वेतन विसंगति का पत्र अनुमोदित करके वित्त विभाग में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा लिंक ऑफिसर्स वाले पत्र को संशोधित करने का पत्र विभाग के मंत्री को भेज दिया है। बैठक में एक माह के अंदर सभी ऑफिसर्स को एलटीसी देने का फैसला लिया गया। रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से एचपीएससी को मांग भेज दी गई है। वहीं, कार्यालयों के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर शीघ्र दे दिए जाएंगे। विभाग की तरफ से बैठक में संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया, पूनम रमन, शिल्पी पातरा, मुख्य लेखा अधिकारी रामकुमार, अधीक्षक राजकुमारी, सहायक रमेश और एसोसिएशन की तरफ से राज्य प्रधान सबिता मलिक, उप प्रधान आरू वशिष्ठ, महासचिव मीनाक्षी चौधरी, सहसचिव मंजू श्योराण, मिक्षा रंगा, गुरजीत कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed