युवराज सिंह ने चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेली, लेकिन साथ ही ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज तक कोई न बना पाया।
चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने ही युवराज ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। युवराज सिंह आईसीसी के 14 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
युवराज सिंह ने इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। सचिन तेंदुलकर के नाम 5 चैम्पियन्स ट्रॉफी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज़ था, लेकिन अब युवराज सिंह ने इस रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
युवराज सिंह ने इस मैच में सबसे तेज अर्धशतक जमाया, यह न सिर्फ चैम्पियन्स ट्रॉफी में किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक है, बल्कि पचास ओवर के खेल में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे तेज अर्धशतक है।
बता दें कि युवी ने अपने करियर का आगाज भी सन् 2000 में चैम्पियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट से ही किया था। हालांकि पहले मैच में केनया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन अपने दूसरे मैच में ऐसी तूफानी पारी खेली थी कि अब भी लोग उसे भूल नहीं पाये हैं।