{"_id":"65c156e766515507c303e5ab","slug":"ias-will-serve-as-adc-in-22-districts-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-345702-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा के सभी 22 जिलों में एडीसी के पद पर सेवाएं देंगे आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा के सभी 22 जिलों में एडीसी के पद पर सेवाएं देंगे आईएएस
विज्ञापन
हरियाणा के सभी 22 जिलों में एडीसी के पद पर सेवाएं देंगे आईएएस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी 22 जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पद पर अब आईएएस अधिकारी तैनात हैं। राज्य के 18 जिलों में एडीसी के पद पर आईएएस पहले से तैनात थे। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ताजा प्रशासनिक फेरबदल के बाद बाकी बचे चार जिलों में भी एडीसी के पद पर आईएएस तैनात कर दिए गए हैं।
पांच वर्ष पूर्व दिसंबर 2018 में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा हरियाणा का आईएएस कैडर निर्धारित किया गया था, जो कि अभी भी लागू है। इसमें एडीसी के केवल सात पद ही शामिल हैं अर्थात हरियाणा के सात जिलों में ही आईएएस को बतौर अतिरिक्त उपायुक्त तैनात किया जा सकता है। एडीसी के बाकी 15 पदों पर एचसीएस अधिकारियों का अधिकार है, लेकिन राज्य सरकार ने एचसीएस के बजाय आईएएस को एडीसी के पदों पर नियुक्तियां दी हैं।
22 जिलों में से 13 जिलों में नए अतिरिक्त उपायुक्त तैनात
हरियाणा सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा शुक्रवार को 116 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिसमें प्रदेश के कुल 22 में से 13 जिलों में नए अतिरिक्त उपायुक्त तैनात किए गए। पुराने कार्यरत अतिरिक्त उपायुक्तों को बदला भी गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हेमंत कुमार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा था कि एचसीएस कैडर के लिए जिला एडीसी के 15 पद निर्धारित होने के बावजूद केवल चार जिलों कैथल, पंचकूला, पानीपत और रोहतक में ही वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी बतौर एडीसी तैनात हैं। सरकार ने अब ताजा जारी आदेश के बाद इन चारों जिलों में भी एचसीएस अधिकारियों को बदलकर आईएएस को एडीसी तैनात कर दिया गया है।