फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Vinay Pratap Singh appointed as the new DC of Chandigarh

नियुक्ति: चंडीगढ़ के नए उपायुक्त बने विनय प्रताप सिंह, लेंगे मनदीप सिंह बराड़ की जगह

Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
सार

चंडीगढ़ के उपायुक्त पद पर आईएएस मनदीप सिंह बराड़ का 3 वर्ष का कार्यकाल 31 अक्तूबर को खत्म हो गया था। हालांकि, वह अब तक इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन
IAS Vinay Pratap Singh appointed as the new DC of Chandigarh
विनय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर आईएएस विनय प्रताप सिंह अब चंडीगढ़ के डीसी बन गए हैं। मंगलवार को कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने आईएएस विनय प्रताप सिंह के नाम पर मंजूरी दे दी और उन्हें तीन साल के लिए हरियाणा कैडर से एजीएमयूटी (चंडीगढ़ सेगमेंट) में भेजा है। वे उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ की जगह लेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: दो वार्डों की जनसंख्या में 47 हजार का अंतर, हैरान हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन से मांगा जवाब  
विज्ञापन


विनय प्रताप सिंह हरियाणा कैडर के वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में पंचकूला में डीसी के पद पर तैनात हैं। चंडीगढ़ में डीसी का पद हरियाणा कैडर के अधिकारी के लिए आरक्षित रहता है, इसलिए हरियाणा सरकार की तरफ से तीन अधिकारियों का एक पैनल भेजा गया था। इनमें विनय प्रताप के साथ पंचकूला के पूर्व डीसी मुकुल कुमार का नाम भी शामिल था। मुकुल भी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पैनल में तीसरा नाम 2010 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभजोत सिंह का है। वरिष्ठता के आधार पर देखा जाए तो प्रभजोत सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं, लेकिन यूटी प्रशासन ने विनय प्रताप सिंह के नाम की केंद्रीय गृह मंत्रालय को सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनदीप बराड़ ने मांगा था सेवा विस्तार
आईएएस मनदीप सिंह बराड़ का 3 वर्ष का कार्यकाल 31 अक्तूबर को खत्म हो गया था। हालांकि, वह अब तक इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। यूटी प्रशासन ने डीसी के तौर पर मनदीप सिंह बराड़ के लिए 3 महीने का सेवा विस्तार मांगा था, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से फैसला लिया जाना था। इसलिए 31 अक्तूबर की शाम को मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा था कि जब तक मंत्रालय की ओर से प्रशासन के प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया जाता है, तब तक मनदीप सिंह बराड़ ही चंडीगढ़ में डीसी के तौर पर सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed