फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Nitin Yadav became the Home Secretary of Chandigarh, order issued

आईएएस नितिन यादव बने चंडीगढ़ के गृह सचिव, आदेश जारी

Sun, 05 Sep 2021 02:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
IAS Nitin Yadav became the Home Secretary of Chandigarh, order issued
चंडीगढ़। 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव चंडीगढ़ के अगले गृह सचिव होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। वह अरुण कुमार गुप्ता की जगह ले लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था। आईएएस नितिन यादव सोमवार को अपना पद संभाल सकते हैं। उनके आने के बाद प्रशासन में एक बार फिर विभागों का फेरबदल होगा।
विज्ञापन

अरुण कुमार गुप्ता का कार्यकाल 31 मई को ही समाप्त हो गया था, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनके लिए 3 महीने का सेवा विस्तार मांगा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया था, इसलिए उन्होंने 31 अगस्त तक चंडीगढ़ में काम किया। अब वह अपने मूल कैडर हरियाणा वापस चले गए हैं। अरुण गुप्ता चंडीगढ़ प्रशासन के गृह, कानून एवं न्याय, चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान, जल संसाधन, जेल, राजस्व, विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, स्थानीय सरकार, स्वास्थ्य, पुलिस, पर्यावरण और वन विभाग के सचिव के साथ सिटको के चेयरमैन की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन

बीते वीरवार को ही प्रशासन ने अरुण गुप्ता के विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंपी थी। सबसे ज्यादा विभाग वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े को सौंपे गए थे, लेकिन अब नितिन यादव के गृह सचिव बनने पर उन्हें कई महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं। आईएस नितिन यादव यूटी प्रशासन में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के बाद दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए आईएएस नितिन कुमार यादव के नाम की ही सिफारिश की थी। हरियाणा द्वारा भेजे गए नामों में 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed