फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS, IPS, HCS officers and their families will also be covered under the cashless scheme.

Chandigarh News: आईएएस, आईपीएस, एचसीएस अधिकारी और उनके परिवार भी कैशलैस योजना में होंगे कवर

Thu, 30 May 2024 09:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
IAS, IPS, HCS officers and their families will also be covered under the cashless scheme.
मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी अधिकारियों से मांगी परिवार के सदस्यों की जानकारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सभी आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी कैशलैस हेल्थ योजना में कवर किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को इंटरा हरियाणा पोर्टल पर अपने परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी देनी होगी। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने एक जनवरी, 2024 को प्रदेश के सभी सरकारी कर्मियों के लिए कैशलैस योजना शुरू की थी। ऐसे में अब मुख्य सचिव कार्यालय ने आईएएस-एचसीएस अधिकारियों को अवगत कराया है और योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड बनवाने की हिदायत दी। इस संबंध में कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों से परिवारिक सदस्यों की जानकारी मांगी है। पत्र में कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए अधिकारी व कर्मचारी के पास परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। अधिकारियों की ओर से पोर्टल पर जानकारी देने के बाद मुख्य सचिव इस जानकारी को अप्रूव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed