फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Ashok Khemka Tweet on CBI Working

आईएएस खेमका के निशाने पर सीबीआई, ट्वीट किया- हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ

Mon, 31 Aug 2020 04:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Aug 2020 04:23 PM IST
सार

  • ट्वीट कर लिखा, सीबीआई का सालाना बजट 800 करोड़ रुपये, किसे सजा हुई, कौन बरी हुआ, किसे लटकाया, जवाबदेही कैसे तय हो?
  • पिछले वर्षों का ही हिसाब कर लो, किस बड़े आदमी को सजा हुई, हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और

विज्ञापन
IAS Ashok Khemka Tweet on CBI Working
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने अब सीबीआई को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर केंद्रीय जांच एजेंसी पर तीखा हमला बोला। 53 तबादले झेल चुके 1991 बैच के आईएएस खेमका ने सीबीआई की कार्यप्रणाली और सालाना बजट पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सीबीआई का सालाना बजट 800 करोड़ रुपये। किसे सजा हुई, कौन बरी हुआ, किसे लटकाया, जवाबदेही कैसे तय हो? पिछले सालों का ही हिसाब कर लो। किस बड़े आदमी की सजा हुई? हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते हैं। 
विज्ञापन


दो दिन पहले भी खेमका ने भ्रष्टाचार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि कभी-कभी किसी अधिनियम को पूर्वव्यापी प्रभाव से संशोधित कर भ्रष्टाचार की निंदा की जाती है। भ्रष्टाचार के सिस्टम को विकास की नींव पर विकसित किया जाता है। कुछ भ्रष्ट लोग वास्तव में धन्य हैं। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर सवाल उठाते हुए खेमका ने ट्वीट किया था कि राज्य स्तरीय आयोजन करने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। इसी आयोजन पर कितना पैसा खर्च हुआ, यही पता लगा लें तो भ्रष्टाचार का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed