फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I just want to find my daughter, I don't want anything else...

Chandigarh News: बस हमारी बच्ची मिल जाए, हम कुछ नहीं चाहते...

Fri, 11 Jul 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
I just want to find my daughter, I don't want anything else...
चंडीगढ़। बस हमारी बच्ची मिल जाए, हम कुछ नहीं चाहते...। यह गुहार थी उस मां की, जो उत्तर प्रदेश के संभल जिले से अपने पति के साथ नाबालिग बेटी की तलाश में चंडीगढ़ तक आ पहुंची थी। न यूपी पुलिस ने उन्हें गंभीरता से सुना, न ही चंडीगढ़ में कोई दर खुला।
विज्ञापन

लेकिन अब अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। खुद एसएसपी कंवरदीप कौर ने दंपती को बुलाकर मुलाकात की और उनकी शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस को जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

13 दिन की दौड़, सिस्टम की बेरुखी, फिर एक उम्मीद: रामवती और उनके पति 26 जून से अपनी नाबालिग बेटी की तलाश कर रहे हैं, जो घर से लापता हो गई थी। आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ ले आया। बेटी के साथ परिवार की मेहनत की कमाई 30 हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल, चांदी के जेवर और मोबाइल भी था। परिवार ने यूपी के थाना असमोली अंतर्गत मनहं पुलिस चौकी में शिकायत दी, लेकिन न एफआईआर हुई, न कोई कार्रवाई। थक-हारकर दंपती चंडीगढ़ पहुंचे और सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। लेकिन वहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। मौजूद पुलिसकर्मी ने शिकायत लेने से मना कर दिया और कहा कि मामला यूपी का है, जब तक वहां से शिकायत ‘’मार्क’’ नहीं होगी, चंडीगढ़ पुलिस कुछ नहीं कर सकती। दंपती की एसएसपी से मुलाकात भी नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed