{"_id":"5fdb87278ebc3e3c86121dcd","slug":"husband-wife-and-daughter-died-in-road-accident-four-year-girl-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्ची की मौत, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही दूसरी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्ची की मौत, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही दूसरी बेटी
Thu, 17 Dec 2020 10:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/ जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/ जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर में फाजिल्का रोड पर गांव लमोचड़ कला के समीप मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम कैंटर की टक्कर से पति-पत्नी और बच्ची की मौत हो गई और चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल की शवगृह में रखवाया। वहीं घायल बच्ची को घुबाया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एएसआई लालजीत सिंह ने बताया कि गांव रुकमाकासमके निवासी कुलदीप सिंह अपनी पत्नी रीना रानी, छह वर्षीय बेटी नीलम और चार वर्षीय बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव नूरसमंद से लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जलालाबाद के नजदीक गांव लमोचड़कलां के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे करीब 24 वर्षीय रीना रानी और बेटी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
करीब 26 वर्षीय कुलदीप सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कैंटर को कब्जे में लिया। चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन